हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्कूटी और पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति की टक्कर हो गई। इस दौरान व्यक्ति को चोट आई है जिसका उपचार चल रहा है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने स्कूटी चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया और स्कूटी चालक से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला सोमवार की रात का है जब हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूटी के सामने एक व्यक्ति आ गया जिसके बाद स्कूटी चालक ने नियंत्रण खो दिया। ऐसे में स्कूटी से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की टक्कर हो गई। इसी बीच लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिन्होंने स्कूटी चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस स्कूटी चालक को पकड़कर थाने ले आई।





























