हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित तहसील चौराहे के पास एक नामी मिठाई की दुकान के घेवर में एक ग्राहक ने कॉकरोच निकलने का आरोप लगाया है। इस दौरान ग्राहक और दुकान पर मौजूद कर्मियों में काफी कहासुनी भी हुई। मामले की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घेवर का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तहसील चौराहे के पास बंसल बीकानेर स्वीट्स है जहां हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज निवासी मनीष ने घेवर खरीदा मनीष का आरोप है कि घेवर में फ्राइड कॉकरोच निकला। शुक्रवार को मनीष अपने साथियों के साथ बंसल बीकानेर पर पहुंचे और दुकानदार को मामले से अवगत कराया।
इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। हालांकि बंसल बीकानेर स्वीट्स का कहना है कि आरोप गलत हैं।
फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं। घेवर की रिपोर्ट आने के पश्चात आगे की प्रक्रिया शुरू होगी




























