गढ़मुक्तेश्वर, सीमन /विनोद गुप्ता (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने शुक्रवार की रात चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को दो बाइक सहित धर दबोचा।
पुलिस ने वाहन चोर गिरोह की निशान देही पर वदरखा पुल के पास झाडिय़ों से 11 बाइक बरामद की है,जो आस-पास के जनपदों से उड़ाई गई थी। बाइक चोरी को आरोपियों ने जीविका का साधन बना रखा है।
अपर पुलिस अधीक्षक एस.के.मिश्र ने बताया कि आरोपी थाना सिम्भावली के गांव देवली का मनोज,गांव शाहपुर के बाप-बेटे सुनील व आदेश हैं जबकि उनके दो साथी फरार है। वाहन चोर गिरोह शातिर अपराधी है।
ये भी पढ़ें: चीनी, दाल समेत किराने का सामान मंगाना हुआ आसान, डाउनलोड करें Listailer App























