हापुड़, सीमन: शुक्रवार को हापुड़ व आस-पास के गांवों में हुई भारी ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने प्रदेश सरकार से हुए फसलों के नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि आज हुई भारी ओलावृष्टि से हापुड़ व आस-पास के गांवों में सरसों , गेहूं, आलू, मटर व अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। गन्ने की मुख्य फसल में अगोला भी नष्ट हो गया है जिससे पशुओं के लिए चारे का संकट पैदा हो गया है। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिंह ने बताया कि पहले आई प्राकृतिक आपदा से हुए फसलों के नुकसान से किसान अभी उबर नहीं पाया था कि आज फिर वर्षा व ओलावृष्टि ने किसानों पर कहर ढाया है। उन्होंने मुआवजे की मांग की है।
हापुड़ में किसान ओले से हुए नुकसान को बताते हुए। (छाया:सीमन)
ठगे गये 43 हजार, वापिस मिले 20 हजार
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…
Read more
























