लायनेस ने बुजुर्गों के साथ मनाई दिवाली,बुजुर्गों के खिले चेहरे










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com ):लायनेस क्लब हापुड़ सेंट्रल के तत्वावधान में हापुड़ के दोयमी रोड पर स्थित आवासीय वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ दीपावली मिलन उत्सव मनाया गया।
क्लब अध्यक्ष नीरा अग्रवाल एवम् सचिव दीपशिखा गर्ग ने कहा कि दीपावली त्योहार मानव को प्रेम,एकता सद्भाव बनाए रखने का संदेश देता है । बुराइयों पर अच्छाइयों की विजय का प्रतीक यह पर्व अत्यंत हर्षोल्लास का है।
वरिष्ठ पदाधिकारी डा.आराधना बाजपेई एवम् कोषाध्यक्ष पारुल जिंदल ने कहा कि दीपावली पर्व भारतीय और सनातन संस्कृति का परिचायक है।तीज त्यौहार मनुष्य को प्रेम एवम् एकता के धागों में बांधकर रखते हैं।
मुख्य अतिथि डा अनिल बाजपेई एवम् वृद्धाश्रम की संचालिका नताशा वार्ष्णेय ने लायनेस के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर कहा कि लायनेस क्लब सेंट्रल समाज सेवा के कार्यों में अग्रणीय भूमिका को निर्वाह कर रहा है।संस्था के सेवा कार्य अन्य के लिए अनुकरणीय है।नीरा अग्रवाल एवम् उनकी पूरी टीम उत्साह एवम् समर्पण भाव के साथ कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि राजेश अग्रवाल,एवम् रविन्द्र सिंघल ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर बुजुर्गों को दीपावली उपहार भी वितरित किए गए।अनीता गुप्ता,शिखा सिंघल,मंजू बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Buy 1 Get 1 Pizza Free: Call Now 8979755041, 7055225333, 9286667087







Related Posts

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

Read more

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
error: Content is protected !!