हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर बिक रहे रावण के पुतले कोविड-19 वायरस के संक्रमण से बचने हेतु मास्क अनिवार्य रुप से लगाएं, का संदेश दे रहे हैं।
हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर चार से 10-12 फुट ऊंचे रावण के पुतलों की बिक्री पांच सौ रुपए से दो हजार रुपए में हो रही है। रावण के पुतलों के मुंह पर मास्क लगा हुआ है।
पुतले विक्रेता रामकुमार ने बताया कि लोग बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे है जिस कारण कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। उसने लोगों को जागरुक करने का निर्णय लिया है और वह रावण व अन्य पुतलों पर मास्क लगा कर बेच रहा है, ताकि लोग घरों से बिना मास्क लगाएं न निकले।
दशहरा पर्व पर हापुड़ की गली-गली में बच्चे रावण के पुतलों का दहन करते है।
मूंजी व्यापार व गुड़ व्यापार के कमीशन एजेन्ट से संपर्क करें: 9259066439, 9012655523





























