युवा दिवस पर बेरोजगारों ने की बूट पालिस










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): एसएसवी डिग्री कॉलेज के मुख्य द्वार पर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कुंवर सलमान राणा के नेतृत्व में बेरोजगारों ने युवा दिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव कुंवर सलमान राणा ने कहा कि संपूर्ण देश में बेरोजगारी अपने चरम पर है।आज पढ़ा-लिखा युवा अपनी डिग्रियों को गले में डाल कर दिल्ली मुंबई कोलकाता, नोएडा की सड़कों पर अपनी चप्पलों को घिस रहा है ।मोदी सरकार द्वारा कहा गया था कि हम प्रत्येक वर्ष दो करोड़ रोजगार देंगे लेकिन पिछले 45 वर्षों में बेरोजगारी की दर सबसे अधिक रही है। आज प्रदेश एवं केंद्र सरकार युवाओं के उत्पीड़न में लगी है सरकारी नौकरी में 5 साल के संविदा प्रावधान को लागू करना युवाओं को सरकारी नौकरी से वंचित करना है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ छात्र नेता बिलाल कुरेशी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। आज युवा आत्महत्या करने पर विवश है, आने वाले समय में विधानसभा के चुनाव में युवा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ छात्र नेता बिलाल कुरेशी, मोहम्मद दानिश अली नाजिम अय्यूब अली विनय कुमार सावेज अली,
आमिर खान, अजय कुमार, मनीष कुमार वकील, अली रॉयल चौधरी जुनेद राणा ,अबूजर चौधरी अदनान खान सोहेल खान विक्की सद्दाम खान आदि उपस्थित थे।

वूलन कपड़े खरीदने पर एक Gift Free







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!