मिशन शक्ति के तहत बच्चियों व महिलाओं को किया जागरूक










हापुड़, सीमन(ehapur news.com): प्रदेश सरकार द्वारा उ.प्र. में महिलाओं, बच्चियों की सुरक्षा व सम्मान के लिए  चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान को सशक्त बनाने के लिए हापुड़ में महिलाओं व बच्चियों को जागरूक किया गया।

    हापुड़ के गांव पीरनगर सूदना के प्राथमिक पाठशाला में  मिशन शक्ति अभियान के तहत रेयान पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में  कोरोना के नियमों का पालन करते हुए अभिभावकों को जागरूक किया गया।

   पूर्व पालिकाध्यक्ष मालती भारती ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से महिलाओं में आत्मबल व आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है। अब महिलाएं स्वंय अपनी रक्षा करने में सक्षम हैं।

    महिला थानाध्यक्ष सीमा मधुकर  ने अभिभावकों को मौलिक अधिकारों पारिवारिक और सामाजिक बाल अपराधों ,बाल शोषण ,घरेलू हिंसा,दहेज प्रथा आदि के बारे में जागरूक किया।सभी को हेल्पलाइन नंबरों,महिला सहायता लाइन(1091),क्राइम स्टापर नंबर(1090),सीम सहायता लाइन(1076),बाल सहायता लाइन और बाल शोषण रोकथाम नंबर(1098)आदि के बारे में बताया।सभी अभिभावकों ने बहुत जागरूकता भी  दिखाई।सभी ने नंबर याद किया।

    उम्मीद एनजीओ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गरिमा त्यागी ने कहा कि मोदी व योगी सरकारों में महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा,सम्मान व अन्य कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही हैं। जिससे महिलाओं का सम्मान देश व समाज में बढ़ रहा हैं तथा गुड़  टच व  बेड टच के बारे में और स्वयं को हमेशा जागरूक रखने को कहा।     

  रेयान पब्लिक स्कूल की प्रिसिंपल श्वेता मनचंदा ने कहा कि महिलाओं व बच्चियों को जागरूक होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।

   जिला प्रोबेशन अधिकारी  डा. निशा रावत ने सामाजिक घटनाओं को जोड़कर अपने इस विषय को अभिभावकों को बहुत अच्छे से समझाया।







Related Posts

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद  (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हावल में बाइक सवार हुडदंगियों का जबरदस्त आतंक है जो क्षेत्र में…

Read more

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

🔊 Listen to this पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृतहापुड सीमन (ehapurnews.com):एलायंस क्लब हापुड़ डिस्ट्रिक्ट 142 के तत्वावधान में न्यू सेंचुरी पब्लिक स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

बाबूगढ़ बछलौता रोड पर अवैध प्लाटिंग

बाबूगढ़ बछलौता रोड पर अवैध प्लाटिंग

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान
error: Content is protected !!