हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मीनाक्षी रोड पर मंगलवार की सुबह मामूली बात को लेकर दो पक्ष आपस में बुरी तरह भिड़ गए जिसने संघर्ष का रुप ले लिया। संघर्ष के दौरान लाठी-डंडों का खुलकर प्रयोग हुआ और आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग भी की और सड़क पर खड़ी एक गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मीनाक्षी रोड पर इलैक्ट्रोनिक व ज्वैलरी बाक्स बनाने की दुकान आमने-सामने है। आज सुबह दोनों पक्षों के लोगों में मामूली कहासुनी हुई और फिर लाठी-डंडे निकल आए। आरोप है कि एक युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई और तमंचे से फायरिंग की गई। मारपीट के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हुड़दंगियों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे पुलिस के सामने भी लाठी-डंडे चलाते रहे जिस कारण हुड़दंगियों को खदेडऩे के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा।
अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने बताया कि दो पक्षों में कहासुनी व मारपीट मामूली बात को लेकर हुई है। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
घर खरीदने पर पाएं 2.67 लाख तक की सब्सिडी, 80% तक Finance. Call: 9540030099

































