मां शीतला से मांगी निरोगी परिवार की दुआएं










हापुड़, सीमन : बसौड़ा पर्व सोमवार को यहां धूमधाम से धार्मिक परम्पराओं के अनुसार मनाया गया और महिलाओं ने मां शीतला का पूजन कर शीतला माता से परिवार को निरोगी रखने तथा हापुड़ में कोरोना वायरस न फटकने की प्रार्थना की।
  वैसे तो बसौड़ा पर्व पर होली के बाद आने वाले सोमवार से ही शुरू हो जाता है, परन्तु यह मान्यता है कि जिस दिन का होली पर्व होता है, अगले सप्ताह उसी दिन का बसौड़ा मनाया जाता है।
  घर-घर महिलाओं ने कल बासी भोजन तैयार किया और बासी भोजन व पूजा सामग्री लेकर महिलाओं का  आज सुबह शिवपुरी में स्थित मां शीतला माता मंदिर पहुंचना शुुरु हो गया। मां शीतला की पूजा हेतु महिलाओं का इतना हुजूम उमड़ा कि उन्हें मिलों लम्बी लाइन में लगकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। महिलाओं ने   शीतला मां का दूध से मिश्रित जल से जलाभिषेक कर बासी भोजन, बुरकले आदि अर्पण किए। महिलाओं ने मां शीतला से परिवार को निरोगी रखने तथा देश को विकास की ओर ले जाने की कामना की। कहते है कि शीतला देवी के पूजन से परिवार चेचक जैसे संक्रामक रोगों से दूर रहता है और सदैव मां की कृपा बनी रहती है। बच्चों ने बाजार में खूब चाट-पकौड़ी उड़ाई।
  मां शीतला माता मंदिर प्रबंध समिति  की ओर से मोहन सिंह, ताराचंद, सतीश चंद, ज्ञानी मिस्त्री आदि ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और पुलिस मुस्तैद दिखाई दी।
हापुड़ में महिलाएं पूजन करते हुए। (छाया:सीमन)








  • Related Posts

    चौधरी अजीत को रालोद ने याद किया

    🔊 Listen to this चौधरी अजीत को रालोद ने याद कियाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):किसानों के हित,गांवों के विकास के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले किसान नेता व भूतपूर्व केन्द्रीय मंत्री…

    Read more

    यू0पी0 बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएंगी

    🔊 Listen to this यू0पी0 बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएंगीहापुड, सूवि(ehapurnews.com): माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौधरी अजीत को रालोद ने याद किया

    चौधरी अजीत को रालोद ने याद किया

    यू0पी0 बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएंगी

    यू0पी0 बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएंगी

    रिटायर्ड सैनिक का हुआ निधन, सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

    रिटायर्ड सैनिक का हुआ निधन, सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

    धौलाना में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में कूमल कर एक लाख का माल चोरी

    धौलाना में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में कूमल कर एक लाख का माल चोरी

    गढ़: टोल कर्मियों को दो बार कुचलने का प्रयास,  CCTV में कैद घटना

    गढ़: टोल कर्मियों को दो बार कुचलने का प्रयास,  CCTV में कैद घटना

    65 लाख की लूट के मामले में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

    65 लाख की लूट के मामले में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल
    error: Content is protected !!