हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोविड-19 वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार की दोपहर को मिले 16 कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या शाम तक बढ़कर 35 हो गई। जिससे हड़कंप मचा है। आज दोपहर तक मिले कोरोना संक्रमित मरीज इस प्रकार है। राधापुरी हापुड़ में एक,बैंक कालोनी श्री नगर हापुड़ में पांच,धनपत सदन रेलवे रोड हापुड़ में एक, रविंद्र आयल मिल हापुड़ में चार,प्रकाश नगर हापुड़ में चार,मोती गंज हापुड़ में एक। मंगलवार की शाम को मिले 19 कोरोना मरीज इस प्रकार है। न्यू प्रेमपुरा हापुड़ में एक,नई मंडी हापुड़ में एक,डिबाई सिम्भावली में एक,श्री नगर हापुड़ मेें एक,हसनपुर में एक,पबला पिलखुवा में तीन,किशन नगर पिलखुवा में एक,अयोध्यापुरी हापुड़ में एक,आदर्श नगर हापुड़ में एक,नवी करीम हापुड़ में दो, गालंद में एक,राजीव विहार हापुड़ में दो, सर्वोदय कालोनी में दो, प्रभा विहार स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ में एक। कुल मिलाकर 35 कोरोना संक्रमित मरीज मंगलवार की शाम तक मिले है। सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेेकर आवश्यक कदम उठाए है।

























