बहादुरगढ़(हापुड़),सीमन (ehapurnews.com): पुलिस ने गांव पलवाड़ा के जंगल में छापा मारी करके अवैध शराब की दो भट्टी 200 लीटर कच्ची शराब, 900 लीटर लाहन नष्ट करते हुए शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं और चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
बहादुरगढ़ पुलिस ने सूचना पर पलवाड़ा के जंगल में अवैध शराब के ठिकाने पर छापेमारी की।मौके से दो शराब की भट्टी और चार आरोपियों को धर दबोचा।
थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस दल ने छापा मारी करके तो पलवाडा के जंगल से तेजपाल पुत्र डोरी,विनोद पुत्र तेजपाल अमरजीत पुत्र घनश्याम नैनू पुत्र महाबीर को हिरासत में लिया और मौके से दो शराब की भट्टी, 200 लीटर कच्ची तैयार शराब 900 लीटर लाहन नष्ट, गैस सिलेंडर 15 लीटर वाला पतीला रेगुलर सभी उपकरण बरामद कर कार्यवाही की गई है
आधुनिक चक्की द्वारा निर्मित माया चक्की आटे के लिए कॉल करें: 9259066439, 7669283177


























