हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) का जनपद में प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है। गांव सबली पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों का गांव में स्वागत किया गया और कई किसानों ने भाकियू (भानू) की सदस्यता ग्रहण की।
संगठन के पदाधिकारी राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि सबली के किसानों द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण करने से संगठन को बल मिलेगा। किसानों की सभा में किसान शोषण के विरुद्ध एक जुटता से विरोध करने का निर्णय लिया गया।

























