👁 0 views Views
हापुड़, सीमन : बाइक चोर गिरोह ने हापुड़ में एक ही दिन में दो बाइक चोरी करके एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है।
पुलिस ने बताया कि चाहकमाल के हर्षित ने रिपोर्ट दर्ज करार्ई है कि बदमाश किशन गंज स्थित मधु नर्सिग होम के पास से उसकी बाइक चोरी कर ले गए। देवलोक कालोनी हापुड़ के वैभव की बाइक भी बदमाश फ्री गंज रोड से ले उड़े। पुलिस जांच कर रही है।






























