हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक,भाजपा जनपद हापुड़ के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सेठी को दिल्ली मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।उनके उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के सदस्य नियुक्त होने पर भारतीय जनता पार्टी व पंजाबी समाज ने हर्ष व्यक्त कर मिठाई वितरित की। इस अवसर पर प्रवीण सेठी ने कहा कि वह जनता की समस्याओं को रेलवे बोर्ड तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका सबसे अहम मुद्दा हापुड़ से वृंदावन ट्रेन चलाने की मांग कर रहेगा वह इस मुद्दे को जोर-शोर से दिल्ली मंडल की बैठक में उठाएंगे और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर वक्त तैयार रहेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली मंडल में अंबाला, फिरोजपुर, लखनऊ, मुरादाबाद व दिल्ली मंडल आते हैं।
एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY





























