👁 0 views Views
गढ़मुक्तेश्वर, सीमन/विनोद गुप्ता (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर तहसील में उप जिला मैजिस्ट्रेट के पेशकार के पद पर तैनात 45 वर्षीय बिजेंद्र कुमार का रविवार को निधन हो गया। वह गत कई दिनों से बुखार से पीडि़त थे। स्वास्थ्य में गिरावट होने पर पेशकार को मेरठ के बड़े अस्पताल में इलाज हेतु ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पेशकार के निधन की खबर पाकर तहसील व कलैक्ट्रेट में शोक की लहर दौड़ गई।
सोमवार को कर्मचारियों ने दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958





























