हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के गांव खेड़ा में दबंगों ने अवैध कब्जे को हटाने गई पुलिस व राजस्व की टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस व राजस्व टीम ने किसी तरह स्वयं को बचाया।
शनिवार को पिलखुवा कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस में एक शिकायत प्राप्त हुई कि गांव खेड़ा में तालाब पर विनोद कुमार अवैध कब्जा किए हुए हैं, जिस पर राजस्व टीम व पुलिस को गांव खेड़ा तालाब को कब्जा मुक्त कराने हेतु भेजा गया। टीम ने विनोद से तालाब से कब्जा हटा लेने को कहा तो वह तिलमिला उठा और अपने लोगों को मौके पर बुला लिया।
गुस्साए विनोद व उसके समर्थकों ने पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव कर खदेड़ दिया। क्षेत्रीय लेखपाल ब्रह्मानंद शर्मा ने विनोद कुमार व उसके बेटे नितीश कुमार, बेटी मुस्कान व पत्नी मंजू के विरुद्ध कोतवाली पिलखुवा में धारा 332, 353, 504, 429, 336 के अन्तर्गत रिपोर्ट कराई है। अन्य आरोपियों को पुलिस चिन्हित कर रही है।
EHapur News के पाठकों के लिए विशेष ऑफर, शॉपिंग पर पाए 500/- की छूट:

























