हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धान पर किसानों से काटी जा रही दो प्रतिशत आढ़त से खफा किसान मंगलवार को यहां सड़क पर उतर आए और मंडी समिति कार्यालय पर घेराव कर धरना दिया।
भाकियू जनपद हापुड़ की अगुवाई में किसान एक जुलूस के रुप में नारेबाजी करते हुए नवीन मंडी स्थल पर पहुंचे और मंडी समिति दफ्तर पर धरना देकर प्रदर्शन किया।
भाकियू के जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने बताया कि धान की बिक्री पर किसानों से दो प्रतिशत कमीशन वसूला जाना नियम विरुद्ध है। उन्होंने किसानों को अनाप-शनाप भेजे जा रहे बिजली बिलों पर भी नाराजगी जताई और कहा कि आए दिन विद्युत ट्रंासफार्मर से होने वाले हादसों के शिकार पीडि़तों को आर्थिक मदद दी जाए और उनके इलाज की व्यवस्था की जाए। सभा में किसानों ने चेतावनी दी कि व्यापारियों द्वारा किसानों से की जा रही अवैध वसूली को किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
मंडी समिति सचिव रंजना करियाना धरना स्थल पर किसानों के मध्य पहुंची और किसानों को आश्वासन दिया की मंडी समिति का उद्देश्य उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाना तथा शोषण व उत्पीडऩ से मुक्ति दिलाना। आरोपी व्यापारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। धरना स्थल पर तहसीलदार रेणुका दीक्षित ने भी किसानों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबंध है।































