हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): एक माह तक चले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शनिवार को हापुड़ में समापन हो गया।
समापन समारोह का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया।
पुलिस अधीक्षक ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से ही सड़क हादसों पर काबू पाया जा सकता है। लोग ट्रैफिक रुल का पालन करे।
यातायात पुलिस कर्मी राकेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान स्कूल व कालेजों में कार्यशाला आयोजित करने,चौराहों पर नुक्कड़ नाटक व इश्तहार वितरित करके लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक किया गया।
समारोह में टीआई प्रवीण कुमार शर्मा,ट्रैफिक पुलिस कर्मी राकेश शर्मा व ब्रिजेश पाठक को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा, एनसीसी कैडेट्स आदि उपस्थित थे।
*हापुड़: Hungry Hippiee Restaurant दे रहे हैं 20% तक
























