हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तहसील हापुड़ के अंतर्गत गांव हरसिंहपुर में सोमवार को एक ट्रांसफार्मर अचानक फट गया जिससे उसमें आग निकलने लगी। विद्युत ट्रांसफार्मर के इस ब्लास्ट में दो राहगीर महिला व एक बच्ची झुलस गई जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक महिला को मेरठ रेफर कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने उक्त मामले की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं जिसकी जांच हापुड़ के एसडीएम सत्य प्रकाश को सौंपी गई है।































