👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हाथरस कांड को लेकर हापुड़ में अतरपुरा चौपला पर यातायात अवरुद्ध करने वाले कांग्रेसियों में से पुलिस ने 6 कांग्रेस नेताओं को नामजद करते हुए 25 अन्य कांग्रेसियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
गुरुवार की शाम को कांग्रेसियों ने हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर रास्ता जाम किया था। पुलिस वायरल वीडियो से आरोपी अन्य कांग्रेसियों को चिन्हित करने में लगी है।
नामजद आरोपी हैं। कोतवाली प्रभारी सुबोध सक्सैना ने बताया कि कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद आयजुद्दीन,सगीर कुरैशी, जितेंद्र सिंह,अंकित शर्मा, अहजाद खां के खिलाफ नामजद जाम लगाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।



























