जनसंख्या फाउंडेशन का जागरूक अभियान










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com ):जनसंख्या समाधान फाउंडेशन हापुड़ की टीम जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता के संबंध में जागरूकता के प्रचार प्रसार में कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती है।अनवरत जनसम्पर्क की श्रंखला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र गुर्जर, ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर, मुज़फ़्फ़रनगर के ज़िलाध्यक्ष शक्ति मोहन,गढ़ विधानसभा सचिव विकास त्यागी, जिला संयोजक महिला विंग ज्योति सक्सेना,श्रीपाल प्रधान तिगरी के नेतृत्व में ज़िला हापुड़ के ग्राम मारकपुर ,तिगरी ,गोहरा औरंगाबाद ,शुकलमपुरा आदि गाँवो में संपर्क किया।
मारकपुर में प्रमोद नागर व प्रेमसिह नागर के आवास पर, औरंगाबाद में नरेन्द्र कुमार के आवास पर, ग्राम गोहरा में कटार सिंह नागर के आवास पर, ग्राम मुक्तेश्वरा में राजेंद्र सिंह के आवास, ग्राम शुकलमपुरा में राजेश कुमार के आवास पर जनसभा की तथा 13 नवंबर दीपावली से 1 दिन पूर्व छोटी दीपावली वाले दिन फाउंडेशन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रतिज्ञा दिवस के बारे में लोगों को बताया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र गुर्जर ने कहा कि यदि हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए अपने संस्कार, अपनी संस्कृति, अपनी सभ्यता की धरोहर देना चाहते हैं तो हमें आज इस कानून के समर्थन में आना ही होगा, फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि अपने समर्थन को प्रकट करने के लिए हमें प्रतिज्ञा दिवस में शामिल होना होगा. उन्होंने कहा यद्यपि इस कानून के लागू होने में पहले ही बहुत देर हो चुकी है परन्तु अब हम और अधिक बिलंब नहीं होने देंगे, फाउंडेशन इसके लिए दृढ संकल्पित है। जिला संयोजक ज्योति सक्सेना ने भी स्वच्छ वातावरण ,स्वच्छ पर्यावरण ,पर्याप्त खाद्यान्न ,पर्याप्त संसाधन, स्वस्थ संस्कार भावी पीढ़ियों को सुपुर्द करने के लिए एक छोटा परंतु महत्वपूर्ण कदम प्रतिज्ञा दिवस में शामिल होने की अपील की।

CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!