गढ़मुक्तेश्वर, सीमन /विनोद गुप्ता (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा गांव सिखैड़ा के 45 ग्रामीणों को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत र्कारवाई होने तथा तहसील प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को नोटिस भेजे जाने से उनमें रोष व्याप्त है।
बता दें कि गांव सिखैड़ा के पास निर्माणाधीन बाईपास पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण गत एक पखवाड़ा से धरना दे रहे है। किसानों के धरने को भाकियू व कांग्रेस,सपा समर्थन दे रहे है।
सिम्भावली पुलिस ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए धरने में शामिल 45 ग्रामीणों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है जिस पर तहसील प्रशासन ने उन्हें नोटिस जारी कर मुचलका पाबंद होने को कहा है।
IPL Fans के लिए खुशखबरी SHREE RATHNAM ने मैच देखने के लिए लगाया प्रोजेक्टर: अभी टेबल बुक करने के लिए कॉल करें: 8810077771, 8810177771.



























