👁 0 views Views
पिलखुवा, सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय पुलिस ने चैकिंग के दौरान गांव आजमपुर दहपा ईदगाह तिराहे से बाइक पर सवार एक व्यक्ति को दबोच लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक, छुरा व 25 किलो गौमंास बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गांव आजमपुर दहपा का शाहजवान उर्फ पापी है जबकि युसूफ फरार है। आरोपी के कब्जे से बरामद बाइक करीब एक पखवाड़ा पहले गांव खेड़ा के एक स्कूल के पास से चोरी हुई थी जिसकी रिपोर्ट ललित ने दर्ज कराई थी।

































