गौकशी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा










हापुड़, सीमन : स्थानीय पुलिस ने गांव चितौली के जंगल में छापा मार कर गौकशी करने का आरोप में एक आरोपी को धर दबोचा जबकि तीन अन्य आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से रस्सी, गंडासा, छुरी, इंजैक्शन, प्लास्टिक के कट्टे आदि बरामद किए है।
       पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की तड़के पुलिस को एक सूचना मिली थी कि गांव चितौली रोड पर स्थित एक फैक्ट्री के पीछे जंगल में कुछ लोग गौकशी करने के लिए एकत्र  हैं। पुलिस ने सूचना को स्टीक मानकर जंगल में छापा मारा। आरोपियों ने वध के लिए एक गौवंश को रस्सियों से बांध रखा था। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने गौवंश को मुक्त कराया और करीमपुरा हापुड़ के शाह नजर को दबोच लिया जबकि उसके तीन साथी जावेद व परवेज तथा मजीदपुरा का जमील फरार हो गए।  पुलिस ने मौके से गौवंश हत्या में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि मांस के धंधेबाजों की गौवंश पशुओं पर नजर रहती थी और उन्हें बेहोशी का इंजैक्शन लगाकर सुनसान जंगल में ले जाते थे। आरोपी गौवंश का मांस बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हंै। फरार आरोपियों को पुलिस खोज रही है।
हापुड़ में गौवंश वध का आरोपी पुलिस पकड़ में। (छाया:सीमन)








  • Related Posts

    जाने 12 जनवरी का सब्जियों का भाव

    🔊 Listen to this जाने 12 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 12 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 12/02/2026 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

    Read more

    मेजों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन घायल

    🔊 Listen to this मेजों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन घायल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में मंगलवार की रात मेजो से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली कमजोर स्लैब…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जाने 12 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 12 जनवरी का सब्जियों का भाव

    मेजों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन घायल

    मेजों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन घायल

    दोनों शुगर मिलों ने किया पौने 10 करोड़ रुपए का भुगतान

    दोनों शुगर मिलों ने किया पौने 10 करोड़ रुपए का भुगतान

    गढ़: दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित

    गढ़: दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित

    चमरी में हुए विवाद में दो नामजद व छह अज्ञात पर मुकदमा

    चमरी में हुए विवाद में दो नामजद व छह अज्ञात पर मुकदमा

    डीएम ने एचपीडीए चौराहा के सुंदरीकरण के दिए निर्देश

    डीएम ने एचपीडीए चौराहा के सुंदरीकरण के दिए निर्देश
    error: Content is protected !!