👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोविड-19 वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार की दोपहर जनपद हापुड़ में मिले 16 कोरोना संक्रमित मरीज शाम तक बढ़कर 24 हो गए। विवरण इस प्रकार है। डहाना में एक,सपनावत में छह, खिचरा में तीन,गांव धौलाना में एक, किशन गंज पिलखुवा में एक, बाबूगढ़ में एक, कस्बा सिम्भावली में दो, ततारपुर में एक ,रफीक नगर हापुड़ में एक,हापुड़ के विभिन्न इलाकों में पांच, नवादा सिम्भावली में एक, सिखैड़ा सिम्भावली में एक। जिलाप्रशासन ने सावधानी के तौर पर सभी आवश्यक कदम उठाए हंै।





























