हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने रविवार को अभियान चलाकर खाद्य पदार्थाे के नमूने लिए और कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन करने की हिदायत दी। खाद्य टीम ने रविंद्र कुमार गढ़ रोड हापुड़ के प्रतिष्ठान से बेसन का नमूना,सन्नी डेरी आदर्श नगर कालोनी से दही का नमूना तथा पिलखुवा के मूलचंद किराना स्टोर से बेसन का नमूना व सौरभ मिष्ठान भंडार से बेसन के लड्डू का नमूना लेकर राजकीय लैब में जांच हेतु भेजा है। यह जानकारी जिला अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने दी है।

























