हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां केवल और केवल भ्रम फैलाने का ही कार्य कर रही हैं किसानों ने सदैव देश हित में कार्य किया है और जो भी यहां समस्या बड़े बुजुर्गों ने बताई है जैसे गन्ने का रेट ,बिजली का बिल, पिछला पेमेंट गन्ने का इन सभी मुद्दों पर सरकार कार्य कर रही है। किसान बिल्कुल दिशा भ्रमित न हो। भाजपा नेता सोमवार को गांव बदनौली, छिजारसी, जटपुरा आदि गांवों में किसानों को सम्बोधित कर रहे थे।किसान ने हमेशा पुराने समय से ही कांटेक्ट फार्म के जरिए खेती की है, जिस प्रकार खेत बटाई पर लिया जाता था या फलों के बाग ठेके पर दिए जाते थे इसी का ही नया आधुनिक रूप कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग है। शुगर मिल ने सदैव ही कांटेक्ट फार्मिंग के जरिए किसानों से गन्ना लिया है आज भी बांड के द्वारा ही किसान अपना गन्ना शुगर मिल को देता है यह बात सब जानते हैं परंतु विरोधी ताकतें व विपक्षी पार्टियां केवल सरकार को और देश को बदनाम करने का कार्य कर रही है जिस प्रकार देशद्रोहियों ने 26 जनवरी को देश का झंडा का अपमान किया यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता ।आज तक किसी भी किसान ने अपने देश का नाम झुकने नहीं दिया है यह किसानों को बदनाम करने की भी एक साजिश थी जिसमें विरोधी ताकतें कामयाब नहीं हो पाएंगे ।उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में शुगर मिलों को देखने का काम किया जबकि 2017 में हमें खोखला उत्तर प्रदेश मिला था योगी ने अपनी मेहनत और दूरदृष्टि राशि जो मिले बंद हुई थी उनको चलाने का कार्य किया मोहित बेनीवाल ने कहा कि यहां पर उपस्थित सभी बुजुर्गों का नौजवानों का युवाओं का स्वागत करते हैं। इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल जिला अध्यक्ष उमेश राणा, विधायक कमल सिंह मलिक, जोगेंद्र चौधरी, हरिराज सिंह, कविता मादरे, मोहन सिंह ,पुनीत गोयल,शायमेंद्र त्यागी,ज सुंदर तेवतिया भारत भूषण गर्ग आदि उपस्थित थे।
































