हापुड़, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश विधान परिषद के भाजपा सदस्य श्री चंद शर्मा ने मंगलवार को हापुड़ में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रत्येक वर्ग के हित के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्हें कार्यन्वित कर रही है। शिक्षा सहित सभी विभागों से भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा रहा है,जिस कारण रोजगार के द्वार खुल रहे है।
भाजपा नेता श्री चंद शर्मा इंद्रप्रस्थ इंस्टीटयूट आफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट के 17वें स्थापना दिवस पर विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के कल्याण के लिए वह सदैव उनकी आवाज को विधान परिषद में उठाता रहूंगा। अतिथि ने दीप प्रज्जवलित समारोह का उद्घाटन किया।
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल ने शिक्षण संस्थान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अतिथि का परिचय कराया। आर्य समाज के पुरोहित धर्मेंद्र शास्त्री ने वेद मंत्रों के साथ यज्ञ सम्पन्न कराया और छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर डा.विपिन गुप्ता,दीपक बाबू, डा.संजीव भारद्वाज,मंजू सिंह आदि उपस्थित थे।
शॉपिंग पर पाएं 500/- तक का डिस्काउंट. कॉल करें: 9897097497























