ऐसे पकड़ में आया नकली गोल्डस्टार जूते का ठिकाना










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गोल्डस्टार नाम के नकली जूते बनाकर सप्लाई करने के आरोपी प्रवेश सूरी व उसका बेटा हर्षित सूरी पुलिस वांछित सूची में टाप पर है,जो पुलिस गिरफ्तारी के डर से इधर-उधर भागता फिर रहा है। मोबाइल फोन भी बंद है।
कैसे पकड़ में आए बाप-बेटे-गोल्डस्टार नाम से मशहूर जूता कम्पनी नेपाल में है और नेपाल से भारत आकर जूता बिकता है। उत्तर प्रदेश में जब गोल्डस्टार नाम के जूते की बिक्री तेजी से गिरी तो कम्पनी की चिंता बढ़ गई। बिक्री में गिरावट को देखते हुए गोल्डस्टार के शीर्ष अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों की टीम को बाजार उतारा और यह टीम इस नतीजे पर पहुंची कि बाजार में गोल्डस्टार जूते की मांग बरकरार है और दुकानदारों के यहां स्टाक भी है। गोल्डस्टार नाम से नकली जूते की सप्लाई हापुड़ से हो रही है।


गोल्डस्टार कम्पनी ने नई दिल्ली के अधिवक्ता जहांगीर अहमद व बलजीत को हापुड़ भेजा और पुलिस की मदद से बाबूगढ़ में नकली गोल्डस्टार जूतों के जखीरे के साथ सूरी के कर्मचारी गुलाब सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद तो गुलाब ने फैक्ट्री व गोदाम का भेद खोल दिया। फैक्ट्री से पकड़े गए एकाउंटेंट हेमराणा ने प्रवेश सूरी के सारे राज उगल दिए।
अब पुलिस गोल्डस्टार के नकली जूते बनाने के आरोपी बाप-बेटे की तलाश में जुटी है।
बाजार से गायब गोल्डस्टार-हापुड़ में नकली गोल्डस्टार जूतों का धंधा पकड़े जाने के बाद यह जूता बाजार से गायब हो गया है।

ये भी पढ़ें: नकली कमांडर सिगरेट विक्रेता थमा, सप्लायर बचा:

ये भी देखें:गोल्ड स्टार के नकली जूते बनाने वाले बाप-बेटे जीते हैं लग्ज़री लाइफ







Related Posts

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

🔊 Listen to this सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा एएनएम, जीएनएम एवं बी.एससी. नर्सिंग के…

Read more

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा सिखेड़ा गांव में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

सड़क हादसे के दौरान तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सड़क हादसे के दौरान तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

घर में घुसकर मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग

हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग
error: Content is protected !!