हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):आदमी पार्टी द्वारा चलाये जा रहे जनसंवाद कार्यक्रम के तहत गढ विधानसभा क्षेत्र के मौहल्ला चौधरियान ,शेगेवाला आदि में पार्टी कार्यकर्ताओं ने
नुक्कड सभाएं कीं।इस दौरान बडी तादाद में दूसरे दलों के लोगों ने पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त कर पार्टी की टोपी पहनकर प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की!
जिला अध्यक्ष डा०नरेन्द्र सोलंकीने पार्टी की ,दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को अवगत कराया! उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2022 में पार्टी की सरकार बनने पर मुफ्त बिजली,पढाई,ईलाज दिल्ली की तरह,मुफ्त सभी को दिलाया जायेगा!” जिला पृवक्ता एडवोकेट ऋषिपाल सैनी” ने कहा कि , दिल्ली की ईमानदार सरकार देश दुनिया के लिये एक मिशाल है,उन्होने आगे कहा कि इस भयंकर महंगाई और.बेरोजगारी के कठिन समय में दिल्ली के लोगों को जीवन के लिये जरूरी सहूलियतें लगभग मुफ्त में मुहय्या कराकर दिल्ली की केजरीवाल.सरकार लोगों के आंसू पौंछने का काम कर.रही है !” ‘ जिला सचिव धर्मेंन्द्र राव ,ने कहा की आम आदमी पार्टी यदि उ०प्र० आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव जीतती.है तो यहां भी आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार का शासन माडल लागू किया जायेगा। इस अवसर पर डा० हाशिम, जोगिन्दरदास , चीनीपाल ठेकेदार,उदयवीर शर्मा,मनोज भारद्वाज,हीरालाल जैनवाल, मनोज गुप्ता,मयंक सोलंकी,राहुल शर्मा,कपिल,अजय ,चौ०ब्रहमपाल,राजकुमार,अजीम, डा अंसार,सुबोथ शर्मा,आजाद,अजय ईमाम आदि थे।
हापुड़: प्रोपर्टी में निवेश करने का सही समय:

























