जोमेटो ओला व मिंत्रा कर्मी भी ले सकेंगे असंगठित क्षेत्र में ई-श्रम की योजनाओं का लाभ












जोमेटो ओला व मिंत्रा कर्मी भी ले सकेंगे असंगठित क्षेत्र में ई-श्रम की योजनाओं का लाभ
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):अनेक सेवाएं प्रदान करने वाले ऑनलाइन एप लिए काम करने वर्कर्स को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा प्रदान किए जाने लिए उनका ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने का आदेश दिया गया है, जिसके माध्यम से उन्हें श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। ऑनलाइन विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराने वाले ओला, उबर, जोमेटो, स्वीगी, ब्लू डार्ट, अमेजोन, फ्लिपकार्ट, यू ट्यूव, फेसबुक जैसी तमाम कम्पनियों आनलाइन एप के माध्यम से व्यवसाय करती हैं। लेकिन उनका अपने नियोक्ता के साथ कर्मचारी और सेवायोजक जैसा संबंध नही होता है। ये केवल डिजिटल माध्यम से एक दूसरे से जुड़े होते हैं। इन्हें प्लेटफार्म वर्कर्स या गिग वर्कर्स कहते है। आनलाइन एप से जुड़े नियोक्ता को एग्रीगेटर्स कहा जाता है।

उक्त के कम में श्रम आयुक्त, उ०प्र० द्वारा दिनांक 21.05.2025 से दिनांक 30.05.2025 तक विशेष पंजीयन अभियान चलाते हुए उपर्युक्त प्लेटफार्म वर्करों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराये जाने हेतु निर्देशों के कम में दिनांक 22.05.2025 को ब्लिंकिट दिल्ली रोड हापुड़ जनपद हापुड़ में 10 पंजीयन कराये गये एवं दिनांक 23.05.2025 को जनपद के विभिन्न स्थलों यथा- जिनमें फ्लिपकार्ट मेरठ रोड, अमेजोन, मीशो मेरठ रोड हापुड़ कैम्प लगाया जाएगा।

आनलाइन एप के लिए काम करने वाले वर्कर्स से अपील की जाती है कि ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीयन अवश्य कराए। ई-श्रम पोर्टल पर प्लेटफार्म वर्कर्स/गिंग वर्कर्स अपना पंजीयन कराने हेतु वांछित अभिलेख आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक मोबाइल नम्बर आवश्यक है। प्लेटफार्म वर्कर्स / गिग वर्कर्स अपना पंजीयन सी०एस०सी० के माध्यम से या स्वयं भी कर सकते है। इन गिग वर्कर्स कोई श्रम पंजीयन के उपरान्त उन सभी योजनाओं का हितलाभ प्राप्त होगा जो समय-समय पर केन्द्र सरकार द्वारा लागू की जायेगी। पंजीयन हेतु यू०आर०एल० https://register.eshram.gov.in/#user/plat-form-worker-registration योजना से संबंधित अधिक जानकारी
के लिए जनपद के कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, विकास भवन हापुड़ में संपर्क किया जा सकता है।

मात्र एक रुपए में लोन करा कर घर ले जाओ AC, फ्रिज, वाशिंग मशीन: 9536777474











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!