युवा भारत द्वारा S. A. इंटरनेशनल स्कूल में भव्य रैली का आयोजन










युवा भारत द्वारा S. A. इंटरनेशनल स्कूल में भव्य रैली का आयोजन

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के निज़ामपुर बाईपास पर स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। “युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार” के हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा एवं “युवा भारत” हापुड़ से सौरभ तोमर ने हरी झंडी दिखाकर  किया। रैली का उद्देश्य नागरिकों में देश के प्रति समर्पण,एकता और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना को जागृत करना था।

इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों, शिक्षक गण और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा और “भारत माता की जय” की उद्घोषणा के साथ कदमताल किया। विद्यालय की  डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने कहा कि देश की प्रगति के लिए हर नागरिक का संकल्प और योगदान आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को “युवा भारत” हापुड़ के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया । साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा, सेवा निवृत शिक्षिका श्रीमती शशि शर्मा एवं पी टी ई शिक्षक सचिन रावत को भी सम्मानित किया गया। रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपस्थित  सभी शिक्षक गण और बच्चों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Admission open (2025-26)

S.A International School

Call- 9258003065

Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!