
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी में एक मकान में युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला जिसे देखकर इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है जो मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी में रहता था।
जानकारी के अनुसार मोहित गुरुवार की रात घर आया और अपने कमरे में चला गया। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद परिजनों ने सोचा कि वह आराम कर रहा है। शुक्रवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। जब परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसपर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो हालत देखकर टीम दंग रह गई। मोहित का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव तुरंत नीचे उतारा और कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton






























