हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में उप कृषि मंडी से सब्जी खरीदने आए एक सब्जी विक्रेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गढ़ के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह का कहना है कि तबीयत खराब होने के कारण युवक की मौत हुई है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को साथ ले गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर के रहने वाले इंद्र कुमार गांव में ही फेरी लगाकर सब्जी बेचने का कार्य करता था जो कि रविवार की सुबह सब्जी खरीदने के लिए उप कृषि नवीन मंडी पहुंचा जहां उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































