👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आया युवक गंगा स्नान के दौरान गहरे जल में जाने की वजह से डूबने लगा। गोताखोरों ने युवक को काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी। फिलहाल तलाश जारी है।
34 वर्षीय बब्बू निवासी भूमिया पुल मेरठ शुक्रवार की देर रात किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गढ़मुक्तेश्वर आया था। रात करीब 11:00 वह शमशान घाट से स्नान घाट पर पहुंच गया जहां गंगा स्नान के दौरान वह डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने के लिए शोर मचाया तो गोताखोर मौके पर पहुंचे लेकिन युवक का कोई सुराग हाथ न लगा। परिवार में रो-रो कर सभी का बुरा हाल है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483




























