हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ निवासी एक युवक पर बुलंदशहर के मोहल्ला ऊपरकोट निवासी दो युवकों ने रेलवे में नौकरी का झांसा देकर रुपए ठगने का आरोप लगाया है जिन्होंने बुलंदशहर एसएसपी से शिकायत की। इसके पश्चात एसपी ने मामले में बुलंदशहर कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
बुलंदशहर निवासी फाजिल और आदिल ने बताया कि दो साल पहले हापुड़ क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से उनकी मुलाकात हुई थी जिसे रेलवे में नौकरी लगने का झांसा दिया और पीड़ितों से तीन-तीन लाख रुपए की मांग की। 13 नवंबर 2022 को पीड़ितों ने अपने परिजनों की मौजूदगी में आरोपी को दो लाख रुपए नद दे दिए लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। जब पीड़ित आरोपी के घर पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला जिन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर



























