हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हापुड़ के तत्वावधान में “युवा चौपाल “हापुड़ नगर स्वर्ग आश्रम रोड पर आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि/प्रवासी के रूप में ज़िला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मोहित पाल ने बताया युवा देश की रीड है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में युवा की सबसे अहम भूमिका रहने वाली है और सरकार के कार्यों से अवगत कराया।
नगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बताया ऐसी युवा चौपाल पूरे भारत में एक साथ हो रही है जिसमें हापुड़ नगर में अलग-अलग स्थानों विधानसभा स्तर ये कार्यक्रम होने है। प्रत्येक युवा से संपर्क का ऐसा लक्ष्य लेकर भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री रितिक त्यागी ने किया। मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष प्रशांत गौड़ , राजन वाल्मीकि ज़िला कार्यकारिणी सदस्य , कार्यालय प्रभारी तेजस्वी मिश्रा ,वंश बंसल , विनय गर्ग, रोहित सिंधु, सौरभ शर्मा , कौशल , अनमोल त्यागी , रौनक़ त्यागी, आदि उपस्थित रहें।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065

































