हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र का एक युवक बाइक चोरी के आरोप में शाहजहांपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हापुड़ निवासी के साथ दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। शाहजहांपुर के अल्हागंज पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपियों से आठ बाइकें, एक तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू बरामद किया हैं। आरोप है कि आरोपी नोएडा से बाइकें चोरी कर शाहजहांपुर के आसपास बेचते थे।
दरअसल मंगलवार देर रात करीब दो बजे शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने सूचना के आधार पर चैकिंग के दौरान धर्मपुर पिपरिया मोड़ के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शहजाद निवासी ग्राम अठसैनी थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़, रंजीत निवासी ग्राम रुलिया मोउद्दीनपुर थाना आसीमन जिला उन्नाव तथा हरमोद शुक्ला निवासी मोहल्ला दीनदयाल बाग अमेठी कोना थाना कोतवाली जिला फर्रुखाबाद है। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ बाइकें, एक तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू बरामद किए हैं।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105




























