
वृहद रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज में सोमवार को जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड़ द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और रोजगार मेले में हिस्सा लिया। आसपास के क्षेत्र के लोग वृहद रोजगार मेले में शामिल हुए।
काफी बड़े स्तर पर आयोजित इस मेले में कई कंपनियों ने हिस्सा लिया जिन्होंने लोगों को रोजगार दिया। रोजगार के लिए यहां-वहां भटक रहे युवाओं ने इस मेले में शामिल होकर रोजगार पाया और इस योजना की जमकर प्रशंसा की। आपको बता दें कि वृहद रोजगार मेले में बड़ी संख्या में रोजगार की तलाश कर रहे युवा और कंपनियां पहुंची जहां गई युवाओं को रोजगार मिले।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52




























