हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):भाई बहन का त्यौहार भाई दूज मनाकर अमरोहा से वापस लौट रहे जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ के गांव मोहम्मदपुर की मढ़ैया निवासी बबलू गजरौला में सड़क हादसे का शिकार हो गया। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर होने के पश्चात उपचार के बाद बबलू की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
बहादुरगढ़ के गांव मोहम्मदपुर की मढ़ैया निवासी बबलू कामगार था जो मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। बबलू भाई दूज मनाने के लिए अमरोहा में रहने वाली अपनी बहन के घर गया था जहां से लौटते समय गजरौला के अंतर्गत आदमपुर के पास हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से वह घायल हो गया जिसकी मौत हो गई। शव देखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700





























