हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन के ब्रजघाट व अल्लाहबक्सपुर गाँव के बीच रेलवे फाटक के पास बुधवार की देर रात ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया। काफी पूछताछ के बाद भी मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है
बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर के रेवले स्टेशन पर देर रात एक ट्रेन से अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई । ट्रेन आगे बढ़ते ही जैसे लोगों की नजर शव पर पड़ी सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरफ फैल गई। देखते ही देखते नागरिकों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस बीच इसकी सूचना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस को दी गई। मामला संज्ञान में आते ही गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी अजय चौधरी मोके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों से काफी पूछताछ की लेकिन ट्रेन से कटे युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और पुलिस मृतक की शिनाख्त की जांच कर रही है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

































