
वोटों को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया शहर के कई मोहल्लों में सर्वे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पारस शुक्ला के आह्वान पर हापुड़ शहर के कई मोहल्ला में वोटो को लेकर गली-गली सर्वे किया। फर्जी वोट खोल अभियान में यूथ कांग्रेस के युवा नेता अनमोल शर्मा ने डोर टू डोर जाकर लोगों से मुलाकात की और वोटर लिस्ट दिखाकर हर परिवार के सभी सदस्यों की वोटो के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्हें मालूम पड़ा कि कुछ लोगों की वोटें चुनाव आयोग द्वारा काट दी गई है और कुछ लोगों की वोट अभी तक बनी ही नहीं है। अनमोल शर्मा ने नई वोटो के लिए परिवार के सदस्यों का मोबाइल नंबर लेकर उनकी वोट बनवाने का आश्वासन दिया है।
लोगों से मुलाकात करते हुए अनमोल शर्मा ने बताया कि देश में फर्जी वोटो का मुद्दा गर्माया हुआ है जिसे लेकर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की ओर से हर जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है जिससे यह पता लगाया जा सकें कि किसी मतदाता की फर्जी वोट तो नहीं बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग को अपनी ढाल बनाकर देशभर में फर्जी वोटो का खेल खेल रही है और लोगों के मतों से विश्वास घात कर रही हैं। लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश भर में घूम-घूम कर लोगों को चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बनवाई गई वोटो की सच्चाई बताने का काम कर रहे हैं। इस अभियान में जिला कांग्रेस महासचिव गौरव गर्ग, कंट्रोल रूम प्रभारी गोपाल भारती, नीलांशु चतुर्वेदी, शिवम् कुमार आदि पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























