हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव भूड़ीयां में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते युवक ने आत्महत्या कर ली।
युवक नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्य करता था जो शनिवार को ड्यूटी कर घर लौटा था। तभी किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई और युवक ने क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव खेतों में स्थित पेड़ पर लटका मिला जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509


























