हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गिरधारी नगर में एक मकान में एक युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या करली जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. पड़ोसियों व परिजनों ने शव को नीचे उतारा. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में कोहराम मचा है.
मामला शुक्रवार की रात का है जब अनिल कुमार पुत्र कुंवर पाल मजदूरी कर घर पहुंचा. बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय अनिल कुमार किन्हीं कारणों से तनाव में चल रहा था. घर पर अनिल की मां मौजूद थी जो कि चाय बनाने के लिए रसोई में गई. इसी दौरान अनिल ने अपनी मां की चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है.
























