हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में एक युवक कार के ऊपर बैठकर स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है जिसे पीछे किसी अन्य वाहन में सवार व्यक्ति ने फिल्माया है। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए इस वीडियो को जान जोखिम में डालकर रिकॉर्ड किया गया है। गाड़ी के नंबर प्लेट पर नजर डालें तो पता चलेगा कि यह गाड़ी हापुड़ जनपद की है।
बता दें कि हाईवे पर चल रही एक i10 कार की छत पर बैठा हुआ यह युवक हाथ छोड़ कर स्टंट भी कर रहा है। वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद इस पर गाना लगाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया जिसके बाद से यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है। हाईवे पर इस तरह स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता। जिस तरह से यह युवक स्टंट कर रहा है उसे देखकर ऐसा लगता है कि इसे नियमों की कोई परवाह ही नहीं। कानून का मजाक बनाकर स्टंट करने वाले इस युवक के खिलाफ लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। जरा सोचिए यदि स्टंट करते समय युवक का बैलेंस बिगड़ जाता तो कितना बड़ा हादसा हो सकता था।
































