हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com) : पर्यावरण के बढ़ते हुए महत्व को देखते हुए अब युवा पीढ़ी भी पर्यावरण संरक्षण में आगे आ रही है।
हापुड़ गांधी गंज निवासी युवा अंश सिंघल ने रेलवे पार्क में गुड मॉर्निंग ग्रुप के सदस्यों के साथ नीम के अनेक पौधे लगाए। गुड मॉर्निंग ग्रुप ने रेलवे पार्क में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया है


























