
युवक पर किया ईंटों से हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में रास्ते में साइड मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने युवक पर ईंट से हमला कर दिया। इस दौरान युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।
गांव साबदीपुर निवास नीरज सिंह ने बताया कि 11 फरवरी 2026 को घर से बाहर गए हुए थे। रात करीब 7:00 बजे वह अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में राजेश के मकान के पास गांव के ही दीपांशु और जितेंद्र रास्ता रोक कर खड़े हुए थे। साइड मांगी तो दोनों भड़क गए और उसके साथ मारपीट की। ईंटों से हमला कर दिया। उसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020


























