तमंचे से फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे से फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए युवक का नाम सत्यम गौतम पुत्र राजेश गौतम निवासी गांव मुजफ्फरा बागड़पुर थाना बाबूगढ़ है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा ममय एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए 22 वर्षीय सत्यम को पुलिस ने जेल भेज दिया है। हापुड़ के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तमंचा आरोपी ने कहां से खरीदा था?

आपको बता दें कि हापुड़ जनपद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। वायरल वीडियो में एक युवक तमंचे से हवा में फायरिंग करता नजर आ रहा था। रील बनाने के लिए युवक ने यह कदम उठाया। इसके बाद बाबूगढ़ पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर मुजफ्फरा बागड़पुर के रहने वाले सत्यम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जिससे तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!