हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): क्या आपने नन्हें-मुन्ने बच्चों को रोबोटस बनाते हुए देखा है, क्या आपने छात्रों को रोबोट्स की LIVE कॉडिंग और डिकॉडिंग करते हुए देखा है। इन्हीं सवालों का जवाब आपको मिलेगा हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में जहां एक बार फिर आयोजित टेक्नो ब्लास्ट में नन्हें-नन्हें जूनियर वैज्ञानिकों ने तकनीक का शानदार नमूना दिखाया जिसे देखकर छात्रों के अभिभावकों ने भी गर्व महसूस किया।
टेक्नो ब्लास्ट का शुभारम्भ हापुड़ सदर एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया जिन्होंने छात्रों से उनके द्वारा बनाए गए तकनीक पर आधारित प्रोजेक्टस पर चर्चा भी की। इस दौरान छात्रों ने भी बड़े आत्मविश्वास के साथ सवालों का जवाब दिया और प्रोजेक्ट के पीछे की एल्गोरिथम व कोंसेप्ट को भी समझाया।
स्कूल के प्रयास की एसडीएम ने जमकर प्रशांसा की और छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी। ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में लगाई गई टेक्नोब्लास्ट प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट छात्रों ने तैयार किए। आपने दिल्ली में जंतर मंतर या सनडायल को देखा होगा लेकिन स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों के नेतृत्व में सनडायल के कांसेप्ट को समझ कर स्कूल में ही सूर्य घड़ी तैयार की जिसने लगभग सही समय बताया।
स्कूल छात्रों का मानसिक विकास इस तरह करता है कि वह चीजों को रटे नहीं बल्कि उसे समझ, उससे दोस्ती करें। ब्रेनवेव्स द्वारा आयोजित यह टेक्नोब्लास्ट प्रदर्शनी पिछली टेक्नोब्लास्ट से एक कदम आगे है। स्कूल के चेयरमैन पंकज गोयल ने बताया कि छात्रों ने कितनी मेहनत के बाद इन मॉडल्स को तैयार किया है।
स्कूल का उद्देश्य यह है कि छात्रों को इस तरह शिक्षा दी जाए जिससे वह विषयों से घबराएं नहीं बल्कि उसे समझें। इसका जीता जागता उदाहरण बनी यह टेक्नोब्लास्ट एग्जिबिशन।
यहां छात्रों ने हाइड्रो इलेक्ट्रिक, सोलर बल्ब, ड्रोन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, विंडमिल, लाइव कोडिंग, रोबोटिक्स से जुडे मॉडल तैयार किया। इसी के साथ छात्रों को तकनीकी ज्ञान देने के साथ-साथ वीआर यानि वर्चुअल रियलिटी का भी एक्सपीरियंस कराया गया जिसमे उन्हें बताया गया कि चंद्रयान किस तरह लॉन्च हुआ, किस तरह ओर्बिट पार करता है और कैसे लेंड करता है। इस प्रदर्शनी को देखकर ऐसा लगता है कि स्कूल छात्रों का आज बेहतर और आने वाला कल सुनहरा बनाने का पूरा प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल रेशु गोयल, डायरेक्टर वैभव गोयल, तनु गोयल व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहे।





























